Hot Posts

6/recent/ticker-posts

नौकरी दिलाने के नाम पर कूटरचित एवं फर्जी नियुक्ति पत्र देने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

नौकरी दिलाने के नाम पर कूटरचित एवं फर्जी नियुक्ति पत्र देने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

गोरखपुर थाना खोराबार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा धोखाधड़ी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी  हेतु  चलाए जा  रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष खोराबार के नेतृत्व में उ0नि0 शिवम कुमार यादव मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 244/2022 धारा 419,420,406,506,467,468,471 भादवि से संबंधित अभियुक्त अभिनेष निषाद उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।    

बताते चलें कि अभियुक्त द्वारा वादी मुकदमा से 16 लाख 82 हजार रूपया ले कर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर इन्डिगो एयर लाइन्स में ग्राउण्ड स्टाफ की नौकरी के पद पर नियुक्त कराने हेतु फर्जी नियुक्ति पत्र दिलाने के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।

गिरफ्तारी की टीम-

1. उ0नि0 शिवम कुमार यादव थाना खोराबार जनपद गोरखपुर 

2. उ0नि0 मणि प्रसाद थाना खोराबार जनपद गोरखपुर

3. म0उ0नि0 श्रुति वर्मा थाना खोराबार जनपद गोरखपुर

4. का0 अनुराग सिंह थाना खोराबार जनपद गोरखपुर