Hot Posts

6/recent/ticker-posts

स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत निकाली गई जागरुक्ता रैली...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत निकाली गई जागरुक्ता रैली

गोरखपुर सेवा योजना मारवाड़ बिजनेस स्कूल के स्वामी विवेकानंद इकाई द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली प्राचार्य डा संतोष त्रिपाठी के नेतृत्व में निकली गई । रैली महाविद्यालय से निकलकर बक्शीपुर होते हुए बेनीगंज पहुंची तथा पुनः उसी मार्ग से कार्यक्रम स्थल पर आकर समाप्त हो गई। इस दौरान रैली को संबोधित करते हुए प्राचार्य डा संतोष कुमार त्रिपाठी ने कहा कि स्वैच्छिक सामुदायिक सेवा के माध्यम से छात्र युवाओं के व्यक्तित्व और चरित्र का विकास करना इस योजना का प्राथमिक उद्देश्य है। इससे पूर्व छात्रों ने कार्यक्रम स्थल पर मानव श्रृंखला से एमबीएस यानी मारवाड़ बिजनेस स्कूल की मनमोहक आकृति बनाई।

रैली के आरंभ में स्वयं सेवक एवं स्वयं सेविकाओं ने नशा मुक्ति के लिए सार्वजनिक सपथ लिया।

वार्ड नं 49 मालिन बस्ती बेनीगंज रुद्रपुर में स्वयं सेवक एवं स्वयं सेविकाओं द्वारा नाली की सफाई करके नागरिकों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया ।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ वंदना चौहान, प्रियांशु वर्मा एवं डॉ समीर सुवान दत्त मिश्र ने नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

रैली में अभिनव मिश्र, वागीश राज पाण्डेय, विवेक गुप्ता,श्रेया जैसवाल,पल्लवी द्विवेदी सहित शिक्षक एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।