Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार कक्ष में जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त पैरोकार/सहायक पैरोंकार, सम्मन सेल, कोर्ट मोहर्रिर, माॅनीटरिंग...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://chat.whatsapp.com/FYh6HM6krSh7TT63kiXKJF

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf

लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार कक्ष में जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त पैरोकार/सहायक पैरोंकार, सम्मन सेल, कोर्ट मोहर्रिर, माॅनीटरिंग सेल के अधिकारी/ कर्मचारी गण व थानों के अतिरिक्त निरीक्षक के साथ गोष्टी कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए

बलरामपुर आज दिनांक 03.03.2025 को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार द्वारा निरन्तर प्रभावी पैरवी कर दोषी अभियुक्तों को सजा कराये जाने हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में- अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री योगेश कुमार द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार कक्ष में जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त पैरोंकार/सहायक पैरोंकार, सम्मन सेल, कोर्ट मोहर्रिर व माॅनीटरिंग सेल के अधिकारी/ कर्मचारी गण के साथ गोष्टी की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बताया गया कि न्यायालय द्वारा जारी सम्मन/बी0डब्ल्यू/एन0बी0डब्ल्यू0 आदि आदेशिकाओं का सुदृण एवं त्वरित तामीला गूगल शीट एप फीड कर अपडेट करना व संबंधित गवाह का सम्यक तामिला उपरांत गूगल शीट एप के माध्यम से फीड करते हुए न्यायालय समय से वापस करना।

अपर पुलिस पुलिस अधीक्षक महोदय की उपस्थिति में प्रशिक्षित कर्मी द्वारा गूगल शीट एप पर नियमित तामीला फीड करने व उसे अपडेट करने हेतु प्रशिक्षण दिया गया। 

इस गूगल शीट एप से गंभीर,सनसनी खेज एवं महिला संबंधी अपराधों में त्वरित न्याय प्रकिया के तहत सजा दिलाए जाने हेतु गवाहों की न्यायालय में उपस्थिति और अधिक सुदृण एवं पारदर्शी बनायी जा सकेगी। 

साक्षियों (गवाहों) की मा0 न्यायालय में समय से उपस्थित करवाकर उनका विवरण रजिस्टर में अंकित करने हेतु भी बताया गया।

इस दौरान माॅनीटरिंग सेल प्रभारी श्री ओम प्रकाश चौहान, प्रभारी सम्मन सेल, थानों के अतिरिक्त निरीक्षक व अन्य अधिकारी /कर्मचारी गण उपस्थित रहे।