Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सदर तहसील लेखपाल संघ कार्यकारिणी को जिला मंत्री ने किया भंग सात पदाधिकारियों...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे




लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

सदर तहसील लेखपाल संघ कार्यकारिणी को जिला मंत्री ने किया भंग सात पदाधिकारियों में से पांच दे चुके त्याग पत्र अनिल कुमार राय बने  संयोजक 2 वर्षों के कार्यकाल को पूर्ण नहीं कर सकी तहसील सदर की कार्यकारिणी , 14 माह पूर्व ही पांच पदाधिकारी दे चुके त्यागपत्र लेखपाल संघ की निर्वाचित कार्यकारिणी पहली बार चौदह माह पूर्व हुई भंग 

गोरखपुर सदर तहसील लेखपाल संघ की कार्यकारिणी को 14 माह पूर्व  जिला मंत्री हरिप्रकाश श्रीवास्तव ने किया भंग अनिल कुमार राय को बनाया संयोजक। लेखपाल संघ तहसील सदर अध्यक्ष राजू सिंह राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति हो जाने पर राजू सिंह ने 19 जनवरी 2025 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था उससे पूर्व पदेन उपाध्यक्ष श्रीमती रिंकू सिंह को अध्यक्ष पद पर सुशोभित कर दिया था बमुश्किल श्रीमती सिंह लगभग दो माह दस दिन तक अपना कार्यकाल उठक  पठक की बीच किसी तरह चला सकी थी  तब तक पांच अप्रैल 2025 को  चार पदाधिकारियों कनिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह कोषाध्यक्ष  उपेन्द्र कुमार उपमंत्री श्रीराम यादव आडिटर माधव गुप्ता ने अपने पद से त्याग दे दिया था दिए गए त्यागपत्र की सुकृति के लिए जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद के पास भेजा गया था आज सुकृति मिलने के बाद जिला मंत्री हरिप्रकाश श्रीवास्तव ने लेखपाल संध तहसील सदर की  कार्यकारिणी को भंग करने का निर्देश जारी कर दिया। 2 वर्षों तक निर्वाचित लेखपाल सदर तहसील संध 10 माह तक ही किसी तरह से अपना कार्यकाल चला सकी 14 माह पूर्व ही अल्पमत में आई कार्यकारिणी को जिला मंत्री द्वारा  आज भंग कर दिया। मालूम हो कि राजू सिंह सदर  तहसील अध्यक्ष राजस्व निरीक्षक के पद पर  पदोन्नति होने पर पदेन उपाध्यक्ष  श्रीमती रिंकू सिंह को अध्यक्ष नियुक्त करने के बाद 19 जनवरी 2025 को त्यागपत्र दे दिया था  पुनः 5 अप्रैल को चार पदाधिकारियों के त्याग पत्र देने से वर्तमान में तहसील सदर की कार्यकारिणी अल्पमत में आ गई  जिस कारण उप शाखा तहसील: सदर, में संधीय संवैधानिक संकट उत्पन्न हो गया  ऐसी स्थिति में जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद द्वारा दिये गये निर्देश के अनुपालन  में जिला मंत्री हरिप्रकाश श्रीवास्तव ने उप शाखा तहसील सदर की कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया उप शाखा तहसील सदर में संगठन के संचालन के लिए अनिल कुमार राय को संयोजक दिलीप कुमार सिंह व अखिलेश कुमार श्रीवास्तव को सहसंयोजक नियुक्त किया।
नव नियुक्त संयोजक / सहसंयोजक उप शाखा तहसील सदर को निर्देशित किया कि नई कार्यकारिणी का गठन हेतु शीघ्र कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें।