Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गोरखपुर जोन, गोरखपुर की पचासवीं अन्तर जनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स(रायफल/रिवाल्वर/पिस्टल) एवं एलार्म एफीसिएंसी रेस (महिला/पुरूष) प्रतियोगिता वर्ष 2025 का समापन श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती द्वारा किया गया..

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1


ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती

गोरखपुर जोन, गोरखपुर की पचासवीं अन्तर जनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स(रायफल/रिवाल्वर/पिस्टल) एवं एलार्म एफीसिएंसी रेस (महिला/पुरूष) प्रतियोगिता वर्ष 2025 का समापन श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती द्वारा किया गया

बस्ती गोरखपुर जोन, गोरखपुर की पचासवीं अन्तर जनपदीय शूटिंग स्पोर्ट्स(रायफल/रिवाल्वर/पिस्टल) एवं एलार्म एफीसिएंसी रेस (महिला/पुरूष) प्रतियोगिता वर्ष 2025 का आयोजन दिनांक- 22.सितम्बर.2025 से 24.सितम्बर.2025 तक पुलिस लाइन के नये पी०टी० ग्राउण्ड में किया गया था जिसमें जोन की कुल ग्यारह जनपदों की टीमों को भाग लेना था, जिसमें सात टीमें जनपद गोरखपुर, महराजगंज, बस्ती, संतकबीरनगर, बलरामपुर, देवरिया, सिद्धार्थनगर की टीमों ने भाग लिया। कतिपय कारणों से जनपद श्रावस्ती, कुशीनगर, बहराईच, गोण्डा, की टीम ने भाग नहीं लिया। दिनांक 22.सितम्बर.2025 को पुलिस लाइन के नये पी०टी० ग्राउण्ड मे एलार्म एफीसिएंसी रेस पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद देवरिया, बस्ती, सिद्धार्थनगर एवं संतकबीरनगर की टीमो ने भाग लिया। जिसमे जनपद बस्ती ने प्रथम स्थान, जनपद सिद्धार्थनगर ने द्वितीय स्थान एवं जनपद देवरिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तत्पश्चात बस्ती की मूड़घाट स्थित चांदमारी बट पर पुरानी स्पर्धा शूटिंग प्रतियोगिता महिला वर्ग मे श्री पोजीशन व्यक्तिगत में जनपद गोरखपुर से महिला कांस्टेबल शिखा सिंह प्रथम स्थान, जनपद बस्ती से महिला मुख्य आरक्षी अनीता चौधरी द्वितीय स्थान तथा जनपद संतकबीरनगर से महिला कांस्टेबल आकृति सिंह तृतीय स्थान व टीम वर्ग मे जनपद गोरखपुर प्रथम स्थान, जनपद बस्ती द्वितीय स्थान एवं जनपद संतकबीरनगर तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा तीन सौ गज महिला वर्ग व्यक्तिगत मे जनपद संतकबीरनगर से महिला कांस्टेबल आकृति सिंह प्रथम स्थान जनपद गोरखपुर से महिला कांस्टेबल शिखा सिंह द्वितीय स्थान व जनपद देवरिया से महिला कांस्टेबल नलिनी सिंह तृतीय स्थान व टीम वर्ग मे जनपद गोरखपुर प्रथम स्थान, जनपद बस्ती द्वितीय स्थान एवं जनपद संतकबीरनगर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

दिनांक 23/सितम्बर/2025 को पुरानी स्पर्धा शूटिंग प्रतियोगिता में सौ गज स्टैन्डिंग पोजीशन व्यक्तिगत वर्ग मे जनपद सिद्धार्थनगर से उप निरीक्षक विजय यादव प्रथम स्थान, जनपद बलरामपुर से कांस्टेबल रितेश सिंह द्वितीय स्थान एव जनपद गोरखपुर से कांस्टेबल विनोद यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दो सौ गज नीलिंग पोजीशन मे जनपद बलरामपुर से कांस्टेबल बिरकेश यादव ने प्रथम स्थान, जनपद संतकबीनगर से उप निरीक्षक प्रदुम्न सिंह द्वितीय स्थान एवं जनपद गोरखपुर से कांस्टेबल पवन यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा तीन सौ गज प्रोन पोजीशन मे जनपद बलरामपुर से सारंग कन्नौजिया ने प्रथम, जनपद महराजगंज से आलोक सिंह ने द्वितीय स्थान एवं जनपद देवरिया से कांस्टेबल प्रभात कन्नौजिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीन सौ गज स्नैप शूटिंग में जनपद सिद्धार्थनगर से निरीक्षक श्री सुरजनाथ सिंह ने प्रथम स्थान, जनपद बस्ती से कांस्टेबल बशीर अहमद द्वितीय स्थान एवं जनपद देवरिया से कांस्टेबल उमेश यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीन सौ गज श्री पी (सत्रह बाल) मे जनपद बलरामपुर से उप निरीक्षक श्री अनिल कुमार दीक्षित ने प्रथम स्थान, जनपद देवरिया से कांस्टेबल विकाश कुमार द्वितीय स्थान एवं जनपद गोरखपुर से कान्स्टेबल विमलेश यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, पच्चीस गज स्टेंडिग पिस्टल पुरुष वर्ग मे जनपद बलरामपुर से उप निरीक्षक श्री अनिल कुमार दीक्षित ने प्रथम स्थान, जनपद बलरामपुर से का) सारंग कन्नौजिया द्वितीय स्थान एवं जनपद बस्ती से हेड कांस्टेबल अरुण यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
दिनांक 24/सितम्बर/2025 को पन्द्रह गज रिवाल्वर/पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता मे जनपद बलरामपुर से उप निरीक्षक श्री अनिल कुमार दीक्षित ने प्रथम स्थान, जनपद बस्ती से हेड कांस्टेबल अरुण यादव द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। तत्पश्चात कार्यक्रम समाप्ति में सभी प्रतिभागियों व विजेताओं को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी रुधौली/लाईन, क्षेत्राधिकारी कलवारी, एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।