Hot Posts

6/recent/ticker-posts

थाना लालगंज क्षेत्रांतर्गत चोरी की फर्जी सूचना का किया गया खुलासा...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1


थाना लालगंज क्षेत्रांतर्गत चोरी की फर्जी सूचना का किया गया खुलासा
बस्ती आज दिनांक 16.सितम्बर.2025 को डायल-112 को सूचना प्राप्त हुई कि समय करीब 09.18 बजे थाना लालगंज के ग्राम बसौरी में एक महिला के घर का ताला तोड़कर चार अज्ञात लोगों द्वारा बक्से से चैन, मंगलसूत्र, कान की बाली, पायल को लेकर धमकी देते हुए भाग गये। इस सूचना पर क्षेत्राधिकारी रुधौली व थाना लालगंज पुलिस बल मय फॉरेंसिक टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो ज्ञात हुआ कि घटना फर्जी है। महिला एक यूट्यूबर है, यूट्यूब पर अपना व्यूज बढ़ाने के लिए चोरी की झूठी सूचना दी गई थी। महिला को चेतावनी देकर छोड़ा गया है कि इस तरह की घटना पुनः कारित की गयी तो उसके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। सभी आमजन को अवगत कराया जा रहा है इस तरीके के गलत सूचना न दे अन्यथा गलत सूचना देने पर उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी।