Hot Posts

6/recent/ticker-posts

तहसील समाधान दिवस में उठीं भूमि विवाद, फर्जी वरासत और अवैध रास्ता निर्माण की शिकायतें...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

तहसील समाधान दिवस में उठीं भूमि विवाद, फर्जी वरासत और अवैध रास्ता निर्माण की शिकायतें

गोरखपुर सदर तहसील सभागार में शनिवार को डिप्टी कलेक्टर/तहसीलदार सदर ज्ञान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान आम जनमानस की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध व निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस में भूमि विवाद, अवैध निर्माण, फर्जी वरासत और दस्तावेजी त्रुटियों से जुड़ी कई अहम शिकायतें सामने आईं।

समाधान दिवस में प्रभाकर शुक्ला पुत्र स्वर्गीय कृष्ण मुरारी शुक्ला, निवासी रुस्तमपुर रामगढ़ताल ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी भूमि आराजी संख्या 601 व 603, ग्रामसभा लहसड़ी मुस्तकिल (हवेली) में पूर्व प्रधान द्वारा अवैध प्लाटिंग के उद्देश्य से जबरन रास्ता निर्माण किया जा रहा है। आरोप है कि मौके पर ईंट व गिट्टी गिराकर अवैध रूप से रास्ता बनाया जा रहा है। प्रार्थी ने इस अवैध निर्माण को तत्काल रोकने हेतु एसएचओ रामगढ़ताल एवं तहसीलदार सदर को निर्देशित करने की मांग की।

वहीं, ग्राम अड्डा मोतीराम निवासी नितेश कुमार पुत्र रामदुलारे उर्फ घिसियावन ने लेखपाल और राजस्व निरीक्षक पर बिना जांच के फर्जी वरासत किए जाने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि पिता की मृत्यु के बाद विधिवत साक्ष्य प्रस्तुत करने के बावजूद उनका आवेदन निरस्त कर दिया गया और किसी अन्य व्यक्ति के नाम वरासत कर दी गई। प्रार्थी ने नायब तहसीलदार से जांच कराकर फर्जी वरासत निरस्त करने और दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की।

इसके अतिरिक्त जंगल डुमरी नंबर दो निवासी एक अन्य प्रार्थी ने सड़क चौड़ीकरण के दौरान भूमि अधिग्रहण में हुई त्रुटि का मामला उठाया। उन्होंने बताया कि नियमानुसार 12 वर्ग मीटर के बजाय भूलवश 58.45 वर्ग मीटर भूमि सरकार के पक्ष में रजिस्ट्री हो गई है, जो अन्यायपूर्ण है। प्रार्थी ने विक्रय पत्र में शुद्धिपत्र दर्ज कराकर कागजात दुरुस्त कराने की मांग की।

समाधान दिवस में नायब तहसीलदार भागीरथी सिंह, नायब तहसीलदार नीरू सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को जांच कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। तहसीलदार सदर ने भरोसा दिलाया कि सभी मामलों में नियमानुसार निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।