रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
शहीद सूबेदार मेजर कलेक्टर प्रसाद शर्मा की पुण्यतिथि पर सेवा और संकल्प का संदेश
गोरखपुर भारतीय सेना के शहीद सूबेदार मेजर कलेक्टर प्रसाद शर्मा की पुण्यतिथि गोरखपुर में श्रद्धा, सम्मान और सेवा भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके द्वितीय पुत्र सत्यजीत कुमार (सौरभ शर्मा) अपनी पत्नी श्रीमती नीतू शर्मा, बच्चे अन्वी शर्मा व प्रांशी, भाभी रंजना शर्मा, भतीजी यशिका शर्मा, अध्या शर्मा एवं आराध्य शर्मा सहित अन्य परिजनों के साथ अनाथ आश्रम पहुँचे और वहाँ रह रहे बच्चों की सेवा की।
कार्यक्रम के दौरान आश्रम में रहने वाले बच्चों को भोजन सामग्री, खाने-पीने का सामान वितरित किया गया तथा ठंड को देखते हुए कंबलों का भी वितरण किया गया। शहीद के परिजनों ने बच्चों के साथ समय बिताया, उनका हालचाल जाना और उन्हें स्नेह व आत्मीयता प्रदान की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने शहीद कलेक्टर प्रसाद शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
बताया गया कि शहीद सूबेदार मेजर कलेक्टर प्रसाद शर्मा वर्ष 2008 में जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में देश की सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे। उन्होंने भारतीय सेना में रहते हुए अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति का परिचय दिया। उनकी शहादत आज भी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है।
शहीद के परिजनों ने बताया कि उनकी पुण्यतिथि बीते 18 वर्षों से लगातार इसी तरह जरूरतमंदों की सेवा करते हुए मनाई जाती है। परिवार का मानना है कि शहीद की सच्ची श्रद्धांजलि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग की मदद करने में ही है। इसी संकल्प के तहत हर वर्ष अनाथ बच्चों, गरीबों और असहाय लोगों के बीच सहायता सामग्री वितरित की जाती है।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इस सेवा भाव को नमन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और नई पीढ़ी को देशसेवा व मानव सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। शहीद सूबेदार मेजर कलेक्टर प्रसाद शर्मा की पुण्यतिथि पर किया गया यह सेवा कार्य उनके बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि के रूप में याद किया गया।