रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
छेड़छाड़ का वीडियो हुआ वायरल
एंटी रोमियो स्क्वाड ने युवक को किया गिरफ्तार
गोरखपुर गोला क्षेत्र में पढ़ने जा रही छात्रा से सरेराह छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। वीडियो के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया।
आपको बताते चले कि शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो गोला नगर पंचायत क्षेत्र के परनई का बताया जा रहा है। वीडियो में एक युवक, पढ़ने जा रही दो छात्राओं में से एक का हाथ पकड़कर उसे जबरन कहीं ले जाने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है।
तभी अचानक हुई इस घटना से छात्रा घबरा गई और किसी तरह अपना हाथ छुड़ाकर वहां से भाग निकली। वीडियो वायरल होने के बाद रविवार को गोला एंटी रोमियो स्क्वाड ने युवक की पहचान होने के बाद कार्रवाई करते हुए शुभम पुत्र राजेश (उम्र 18 वर्ष), निवासी उनौली को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार यह घटना शुक्रवार की है, जबकि वीडियो शनिवार को वायरल हुआ,जिसके बाद संज्ञान लेकर कार्रवाई की गई इस संबंध में क्षेत्राधिकारी गोला दरवेश कुमार ने बताया कि पीड़िता कोचिंग पढ़ने जा रही थी और वह अगल-बगल के गांव की रहने वाली है।
वायरल वीडियो के आधार पर मामले को गंभीरता से लेते हुए युवक की गिरफ्तारी की गई है। फिलहाल पीड़िता की ओर से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद क्षेत्र में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों ने सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ाने और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।