रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन
गोरखपुर दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आज भव्य और ऐतिहासिक शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। उद्घाटन मुकाबला शहीद नंदकुमार पटेल रायगढ़ विश्वविद्यालय एवं मेज़बान दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतियोगिता में भाग ले रही खिलाड़ियों एवं निर्णायक मंडल से परिचय प्राप्त किया। इसके पश्चात बैलून उड़ाकर और स्वयं बास्केट में गेंद डालकर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर खेल विवडीका (स्पोर्ट्स बुलेटिन) का भी मुख्यमंत्री द्वारा विमोचन किया गया।
प्रतियोगिता में चौदह राज्यों के इकतीस विश्वविद्यालयों की महिला बास्केटबॉल टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता को निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी बारह सदस्यीय निर्णायक मंडल को सौंपी गई है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 15 जनवरी से 19 जनवरी तक आयोजित की जाएगी।
उद्घाटन समारोह में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक फतेहबहादुर, श्रवण निषाद, महेंद्र पाल, विपिन सिंह, प्रदीप शुक्ला, राजेश त्रिपाठी, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, विधान परिषद सदस्य ध्रुव कुमार, विभ्रांत चंद्र कौशिक, भाजपा जिला अध्यक्ष जनार्दन तिवारी, भाजपा महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, क्रीड़ा परिषद अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, प्रो. डॉ. विजय चहल सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि गोरखपुर भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और क्रांतिकारी चेतना की भूमि है। यह जनपद महान क्रांतिकारी रामप्रसाद बिस्मिल और चौरी-चौरा आंदोलन से जुड़ा रहा है, वहीं मुंशी प्रेमचंद की कर्मस्थली भी यही रही है। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रमुख शैक्षणिक एवं बौद्धिक केंद्र है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले पांच सौ खिलाड़ियों को विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरी प्रदान की गई है तथा छानवे हजार युवक मंगल दलों को खेल किट उपलब्ध कराई गई हैं।
उन्होंने कहा कि “जो खेलेगा वही खिलेगा” के संकल्प के साथ उत्तर प्रदेश खेलों के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छू रहा है। मेरठ में स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय की शुरुआत हो चुकी है और वर्ष 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
मुख्यमंत्री ने पूर्वी क्षेत्र से आए खिलाड़ियों, कोचों और अधिकारियों का स्वागत-अभिनंदन करते हुए सभी टीमों को उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उद्घाटन मुकाबले में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की जीत ने प्रतियोगिता को रोमांचक शुरुआत प्रदान की।