Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने व हत्या का प्रयास करने केरिष्ट में 06 नफर अभियुक्त गिरफ्तार...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने व हत्या का प्रयास करने केरिष्ट में 06 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

गोरखपुर थाना बेलीपार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी बांसगांव के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस अधीक्षक/थाना प्रभारी के नेतृत्व में वरिष्ठ उप निरीक्षक रविन्द्र सिंह तोमर मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 108/2026 धारा 109,121(1),351(3),352,57,132,190,191(1),191(2),3(5) भा0न्या0सं0 व 7 सीएलए एक्ट से संबंधित अभियुक्त 1.आदित्य, 2. अर्जुन पासवान, 3. आशीष कुमार, 4. करन पासवान, 5.कृष्णविजय व 6. शिवम सिंह को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की, जा रही है । 

बताते चलें कि दिनांक 11.मई.2026 को थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित हाईवे पर एक मोटर साइकिल की दुर्घटना हो जाने से मोटर साइकिल चालक की मृत्यु हो गयी थी । इसी बात को लेकर अभियुक्तगण द्वारा सड़क जाम किया गया था । पुलिस द्वारा समझाने का प्रयास किया गया तो अभियुक्तों द्वारा सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर ईंट पत्थर चलाया गया । जिससे कुछ पुलिसकर्मियों को गम्भीर चोटें आयी । जिसके सम्बंध में थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।