रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
थाना परसरामपुर पुलिस व एस०ओ०जी टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक अभियुक्त सहित कुल 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चार गोवंश, एक अदद अवैध तमंचा मय जिंदा कारतूस, एक अदद खोखा कारतूस व एक अदद मोटरसाइकिल किया गया बरामद
बस्ती थाना परसरामपुर पुलिस व एस०ओ०जी टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में दिनांक-16.मई.2026 को शांति/ क़ानून व्यवस्था, देखभाल क्षेत्र एवं संदिग्ध व्यक्ति/ वाहनों की चेकिंग हेतु थाना क्षेत्रान्तर्गत कुसमौर पर मौजूद थे कि मुखबिर की सूचना पर थाना परसरामपुर क्षेत्रान्तर्गत पचौरी बाग से सात पशु तस्कर यथा क्रमशः 1- राकेश यादव पुत्र भल्लर यादव, 2- सहबान उर्फ छोटू पुत्र गुलाम हुसैन, 3- आयुष प्रताप सिंह पुत्र गुड्डु सिंह, 4- सहजाद हुसैन पुत्र मुख्तार अली, 5- रामअवतार यादव पुत्र हृदयराम, 6- मुरली सोनकर पुत्र गंगाराम सोनकर, 7- असलम पुत्र रमजान अली को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार अदद गोवंश पशुओं को बरामद कर, किये गए गिरफ्तारी/ बरामदगी के आधार पर थाना परसरामपुर पर मु0अ0सं0-169/2026 धारा-3/5A/8 गोवध निवारण अधिनीयम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम पंजीकृत किया गया था, जिससे संबंधित एक पशु तस्कर 8-सद्दाम पुत्र मुहम्मद अफजल मौके से फरार हो गया था, जिसकी थाना स्थानीय पुलिस द्वारा किए जा रहे तलाश/ गिरफ्तारी के प्रयास के क्रम में प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक-17.मई.2026 को नक्टवा पुल से करीब 100 मीटर पहले अभियुक्त 8- सद्दाम पुत्र मुहम्मद अफजल को पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया गया, जिस दौरान 8- सद्दाम पुत्र मुहम्मद अफजल द्वारा पुलिस टीम पर फायर कर दिया गया, जिसके जवाबी कार्यवाही के दौरान हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान उसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1-एक अदद अवैध तमंचा मय जिंदा कारतूस व एक अदद खोखा कारतूस, 2-एक अदद मोटरसाइकिल बरामद किया गया |
पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त 8- सद्दाम पुत्र मुहम्मद अफजल के दाहिने पैर में गोली लगी है, जिसे दवा-इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसरामपुर ले जाकर अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है |
पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को पच्चीस हजार रुपए का इनाम की घोषणा की गयी ।
गिरफ़्तारी/ बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0-169/2026 धारा-109(1) BNS व 3/25 Arms Act पंजीकृत कर अन्य आवश्यक अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
