रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में जनपद के समस्त थानों के चौकीदारों के साथ "ग्राम प्रहरी सम्मेलन" आयोजित कर उनके कर्तव्य निर्वहन हेतु आवश्यक सामग्रियों का किया गया वितरण
कुशीनगर आज दिनांक 18.मई.2026 को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन कुशीनगर में जनपद के समस्त थानों के चौकीदारों के साथ एक "ग्राम प्रहरी सम्मेलन" कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने चौकीदारों से गौ-तस्करी, चोरी-नकबजनी, अवैध शराब तस्करी तथा अन्य संगीन अपराधों की रोकथाम हेतु विस्तृत चर्चा की गई।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में ग्रामीण स्तर पर सूचना तंत्र को मजबूत करने, रात्रि गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों पर कड़ी निगरानी रखने तथा त्वरित सूचना पुलिस तक पहुँचाने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त, महोदय द्वारा चौकीदारों की समस्याओं तथा कार्य में आने वाली बाधाओं के बारे में व्यक्तिगत रूप से जानकारी ली तथा उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
चौकीदारों के मनोबल में वृद्धि एवं कर्तव्यों के निर्वहन में सुगमता हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कुल दो सौ चौकीदारों (पुरुष- एक सौ अठासी, महिला- बारह ) को टीफिन, सीटी डोरी एवं टार्च वितरित की गईं।
