Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ऑनलाइन धोखाधड़ी से पीड़ित आवेदक के कुल ₹ 19,992 /- (उन्नीस हजार नौ सौ बानवे रुपये मात्र) वापस दिलाया गया..

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

ऑनलाइन धोखाधड़ी से पीड़ित आवेदक के कुल ₹ 19,992 /- (उन्नीस हजार नौ सौ बानवे रुपये मात्र) वापस दिलाया गया

गोरखपुर थाना चिलुआताल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक अपराध के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष चिलुआताल के नेतृत्व में उप निरीक्षक सचिदानंद पाण्डेय मय साइबर सेल टीम थाना चिलुआताल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर, आवेदक के बैंक अकाउंट से धोखाधड़ी में गयी कुल धनराशि उन्नीस हजार नौ सौ बानवे रुपये मात्र को आज दिनांक 02.मई.2026 को वापस कराया गया है । 

बताते चलें कि आवेदक द्वारा दिनांक 23.मार्च.2026 को ऑनलाइन भुगतान करते समय गलतीवश एक अज्ञात नंबर पर UPI के माध्यम से उन्नीस हजार नौ सौ बानवे रुपये मात्र प्रेषित हो गया ।  जिसके संबंध में थाना चिलुआताल की साइबर टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से धोखाधड़ी की गई राशि के संबंध में संबंधित बैंकों और वित्तीय संस्थानों से संपर्क कर आवेदक की संपूर्ण धनराशि उन्नीस हजार नौ बानवे रूपए सफलतापूर्वक वापस कराया गया।