रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
ब्रेकिंग न्यूज़ गोरखपुर
गोरखपुर थाना गोला क्षेत्रान्तर्गत स्थित देवाश स्वर्ण कला केन्द्र, जिसका संचालन पिता एवं पुत्री अमृता वर्मा द्वारा किया जाता है, में दिनांक 27.अप्रैल.2026 को दो अज्ञात व्यक्ति चांदी की अंगूठी खरीदने के बहाने आए। अंगूठी दिखाए जाने के दौरान, जैसे ही अमृता वर्मा अंगूठी देने लगीं, उसी समय दोनों व्यक्तियों ने पास में रखा झाली का पुड़िया उठाकर भागने लगे। अमृता वर्मा द्वारा चोरी/लूट की घटना के दौरान अदम्य साहस, सूझ-बूझ, असाधारण धैर्य तथा अत्यंत बहादुरी के साथ चोरों का सामना किया गया तथा परिस्थिति की गंभीरता के बावजूद धैर्य एवं समझदारी का परिचय दिया गया, जो अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक है। तदोपरान्त गोरखपुर पुलिस द्वारा तत्परता एवं कुशल कार्यवाही करते हुए उक्त अभियुक्तों को मात्र छत्तीस घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अमृता वर्मा के इस साहसिक एवं सराहनीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
