रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
जमीन पर बाड़ लगाने को लेकर खूनी विवाद, 6 आरोपी गिरफ्तार रॉड, चाकू व लाठी-डंडों से हमला, पूरे परिवार ने मिलकर किया प्राणघातक वार
गोरखपुर बड़हलगंज थाना क्षेत्र में जमीन पर बाड़ लगाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां एक ही परिवार के लोगों ने मिलकर वादी और उसके परिजनों पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच पुरुष व एक महिला सहित कुल छः आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार यह घटना 18 मई 2026 की सुबह करीब 7 बजे की है, जब वादी अपनी जमीन पर जानवरों से सुरक्षा के लिए बाड़ लगा रहा था। इसी बात को लेकर आरोपियों ने आपत्ति जताते हुए विवाद शुरू कर दिया और देखते ही देखते रॉड, चाकू व लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इस हमले में वादी और उसके परिजन घायल हो गए।
घटना के बाद पीड़ित की तहरीर पर थाना बड़हलगंज में मु0अ0सं0 190/2026 के तहत धारा 191(2), 191(3), 109(1), 115(2), 352, 351(3), 131 भा.न्या.सं. में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में रामपति साहनी, साधे उर्फ साधू साहनी, गोपाल साहनी, महावीर साहनी, राजवीर साहनी व मुनक्का देवी निवासी ग्राम पोहिला थाना बड़हलगंज शामिल हैं। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
