Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक बलरामपुर की अध्यक्षता में थाना तुलसीपुर में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में गणमान्य व्यक्तियों से संवाद, त्योहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक बलरामपुर की अध्यक्षता में थाना तुलसीपुर में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में गणमान्य व्यक्तियों से संवाद, त्योहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील

 बलरामपुर थाना तुलसीपुर आज दिनांक 23.मई.2026 को जिलाधिकारी बलरामपुर डॉ. विपिन कुमार जैन व पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार की अध्यक्षता में आगामी त्यौहार बकरीद के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु थाना तुलसीपुर परिसर में पीस कमेटी बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पीस कमेटी की बैठक में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के साथ संवाद किया गया। उन्होंने आगामी त्योहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने की अपील करते हुए कहा कि आपसी भाईचारा एवं सामाजिक समरसता जनपद की पहचान है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्योहारों को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण कर लिए जाने के निर्देश भी दिए।

महोदय द्वारा लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने, सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही त्यौहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस प्रशासन द्वारा आश्वस्त किया गया कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था एवं सतर्क निगरानी की जाएगी।