Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आगामी त्यौहार ईद-उल-जुहा (बकरीद) को शांतिपूर्ण, सम्पन्न कराने हेतु क्षेत्राधिकारी सदर की अध्यक्षता में थाना वाल्टरगंज पर पीस कमेटी की गई...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

आगामी त्यौहार ईद-उल-जुहा (बकरीद) को शांतिपूर्ण, सम्पन्न कराने हेतु क्षेत्राधिकारी सदर की अध्यक्षता में थाना वाल्टरगंज पर पीस कमेटी की गई

बस्ती क्षेत्राधिकारी सदर श्री सत्येन्द्र भूषण तिवारी की अध्यक्षता में नायब तहसीलदार भानपुर, नायब तहसीलदार रूधौली व थानाध्यक्ष वाल्टरगंज सूर्यप्रकाश सिंह की उपस्थिति में थाना वाल्टरगंज पर आगामी त्यौहार ईद-उल-जुहा (बकरीद) को शांतिपूर्ण, सम्पन्न कराने हेतु थाना क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं, समाजसेवियों के साथ पीस कमेटी गोष्ठी की गई।  गोष्ठी के दौरान त्यौहार को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने, कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने, सामाजिक सौहार्द एवं आपसी भाईचारे को मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी उपस्थित सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। गोष्ठी में उपस्थित सभी से समस्या पूछने पर त्योहार के दृष्टिगत कोई समस्या किसी द्वारा नही बताई गई। क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा बताया गया कि शांतिप्रिय परंपरा को बनाए रखते हुए सभी नागरिक ईद-उल-जुहा का त्यौहार पूर्ण सौहार्द, प्रेम और भाईचारे के साथ मनाएं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह, गलत सूचना या साम्प्रदायिक भावना भड़काने वाली गतिविधि पर सख्त कार्रवाई की जाएगी साथ ही सभी से अपील किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में शांति बनाए रखने में प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध या असामाजिक गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।