Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आगामी बकरीद त्यौहार के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष के साथ की गयी समीक्षा बैठक...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

आगामी बकरीद त्यौहार के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष के साथ की गयी समीक्षा बैठक

कुशीनगर आज दिनांक 22.05.2026 को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय के सभागार में आगामी बकरीद त्यौहार के दृष्टिगत एक महत्वपूर्ण समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। इस बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री सिद्धार्थ वर्मा, क्षेत्राधिकारीगण एवं जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद में शांति, कानून व्यवस्था को बनाए रखते हुए आगामी त्यौहार को पूर्ण रूप से शांतिपूर्ण, साम्प्रदायिक सद्भाव तथा भाईचारे के वातावरण में मनाए जाने की तैयारियों की समीक्षा करना था।

पुलिस अधीक्षक श्री केशव कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद में त्यौहार को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जा रहा है। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। उन्होंने समस्त अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूर्व से ही सतर्कता बरती जाए तथा थाना क्षेत्रों में नियमित गश्त एवं नाकेबंदी बढ़ाई जाए तथा सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में शांति समितियों के सदस्यों के साथ समन्वय बनाकर रखें तथा लोगों को त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील करें।

इसके अतिरिक्त e साक्ष्य , e summon, गॉटस्करी , रात्रि बैरियर चेकिंग हेतु सभी को निर्देशित किया गया ।

- सभी थाना प्रभारियों को पुलिस संबंधी विभागीय कार्यों हेतु प्रति थाना 20,000 नगद वितरित किया गया जिससे आम जनमानस की सुरक्षा हेतु बेहतर पुलिसिंग का प्रदर्शन हो ।