Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ईद-उल-अज़हा पर्व को लेकर गोरखनाथ थाने पर हुई पीस मीटिंग पुलिस ने की अपील-सभी धर्मों का सम्मान करें किसी की भावना आहत न हो प्रतिबन्ध जानवरों की कुर्बानी करने वाले जाएंगे जेल- प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

ईद-उल-अज़हा पर्व को लेकर गोरखनाथ थाने पर हुई पीस मीटिंग पुलिस ने की अपील-सभी धर्मों का सम्मान करें किसी की भावना आहत न हो प्रतिबन्ध जानवरों की कुर्बानी करने वाले जाएंगे जेल- प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ

गोरखपुर देशभर में 28 मई को बकरीद का पर्व मनाया जाएगा  ईद-उल-अज़हा बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने को लेकर गोरखपुर का पुलिस महकमा कमर कस चुका है एसएसपी डॉ कौस्तुभ के निर्देश पर जनपद भर में पुलिस थानों पर पीस मीटिंग करके आवश्यक निर्देश दिये जा रहे है। गोरखनाथ थाने पर  ईद-उल-अज़हा  को लेकर शांति समिति की बैठक की गई जिसमें गोरखनाथ थाना क्षेत्र के तमाम संभ्रांत व्यक्तियों मुस्लिम धर्मगुरुओं मस्जिदों के इमाम और पार्षदों को आमंत्रित किया गया था  ईद उल अजहा पर आने वाली दिक्कतों का बारे में सभी ने अपनी राय रखी सभी समस्याओं को नोट कर संबंधित विभागों को सूचित कर करवाई करवाने का आश्वासन दिया गया। थाना प्रभारी गोरखनाथ विजय प्रताप सिंह ने सभी धर्मों के संभ्रांत नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि त्योहार को मिल-जुलकर शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। पुलिस प्रशासन द्वारा अफवाहों और भड़काऊ पोस्ट पर पैनी नजर रखी जाएगी। किसी भी आपत्तिजनक पोस्ट या मैसेज को शेयर न करने की हिदायत दी जाती है। प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न देने और खुले में या सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी से बचने का आग्रह किया जाता है, ताकि किसी की धार्मिक भावनाएं आहत न हों प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न करने और सड़क पर नमाज अदा न करने की भी हिदायत दी। कानून का उलंघन करने वालो पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।प्रभारी निरीक्षक गोरखनाथ ने यह भी निर्देश दिया कि यदि कोई भी व्यक्ति अराजकता फैलाने का प्रयास करता है, तो उसकी सूचना तुरंत डायल 112 पर या थाने के सीयूजी नंबर पर दी जाए।  हिन्दू मुस्लिम एकता कमेटी के संरक्षक शाकिर अली सलमानी ने जनता से अपील की है को जो जानवर प्रतिबंधित है उसकी कुर्बानी मत करे अपने घर के बच्चों को ये जरूर बताएं और मना  करे की कुर्बानी की फ़ोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट न करे हमे सभी धर्मो का सम्मान करना है।