रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
त्योहार पर सफाई व्यवस्था में न हो कोई कसर, गंदगी दिखने पर तय होगी जवाबदेही: नगर आयुक्त
गोरखपुर आगामी कूर्बानी के त्योहार (ईद-उल-अजहा/बकरीद) को शांतिपूर्ण और स्वच्छ माहौल में संपन्न कराने के लिए नगर निगम प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद, त्योहार के मद्देनजर नगर आयुक्त ने सफाई व्यवस्था को लेकर बेहद कड़ा रुख अख्तियार किया है। उन्होंने सभी सफाई कर्मियों और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि त्योहार के दौरान पूरे क्षेत्र में सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद होनी चाहिए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
नगर आयुक्त ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि कूर्बानी के बाद अवशेषों के निस्तारण के लिए त्वरित और विशेष इंतजाम किए जाएं, ताकि कहीं भी गंदगी या दुर्गंध की स्थिति पैदा न हो। उन्होंने सभी वार्डों के सफाई नायकों और सुपरवाइजरों को फील्ड में रहकर निगरानी करने को कहा है।
अधिकारियों को चेतावनी देते हुए नगर आयुक्त ने कहा कि त्योहार के दौरान यदि किसी भी क्षेत्र से गंदगी या जलभराव की शिकायत मिलती है, तो संबंधित सफाई कर्मी और जिम्मेदारी अधिकारी के खिलाफ तत्काल और सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम का उद्देश्य है कि जनता को इस पावन पर्व पर किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।
