Hot Posts

6/recent/ticker-posts

प्रेम संबंध का झांसा देकर युवती से उसकी मां के गहने मंगवाकर बेच देने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार...

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

प्रेम संबंध का झांसा देकर युवती से उसकी मां के गहने मंगवाकर बेच देने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार 

गोरखपुर थाना गोरखनाथ महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक थाना गोरखनाथ के नेतृत्व में उप निरीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 198/2026 धारा 308(4) भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्त अभिषेक शर्मा पुत्र प्रदीप शर्मा निवासी बरनहवा चकद थाना नौतनवा जनपद महराजगंज हालपता- रामनगर थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।  

बताते चलें कि अभियुक्त द्वारा वादिनी को प्रेम जाल में फंसाकर बहला फुसलाकर कर उसके माँ के गहने/आभूषण मंगाकर बेच देने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।   

गिरफ्तारी की टीम-

1. प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर

2. उप निरीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर

3. कांस्टेबल कुन्दन कुमार थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर