Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सहारनपुर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त निगम-कर्मचारी सहमत, शहर में सफाई व्यवस्था बहाल...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

सहारनपुर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त निगम-कर्मचारी सहमत, शहर में सफाई व्यवस्था बहाल

सहारनपुर नगर निगम में पिछले कई दिनों से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को समाप्त हो गई। नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारी प्रतिनिधियों के बीच लंबी वार्ता के बाद सहमति बनी, जिसके बाद कर्मचारियों ने काम पर लौटने का निर्णय लिया। हड़ताल खत्म होते ही वार्ड 68 में सफाई व्यवस्था बहाल करने का अभियान शुरू कर दिया गया है दरअसल, सफाई कर्मचारी नगर निगम में लागू की जा रही नई समग्र सफाई व्यवस्था और निजीकरण के विरोध में धरने पर बैठे थे। कर्मचारियों का आरोप था कि नई व्यवस्था लागू होने से सफाई कार्य निजी एजेंसियों को सौंपा जा सकता है, जिससे स्थायी और संविदा कर्मचारियों के हित प्रभावित होंगे इसी मांग को लेकर नगर निगम परिसर में लगातार कई दिनों तक धरना और प्रदर्शन चलता रहा। कर्मचारियों ने हाथों में झाड़ू लेकर जोरदार नारेबाजी की थी, जिससे उनका विरोध स्पष्ट रूप से सामने आया हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई थी जिस कारण वार्ड 68 की गलियों और सड़कों पर कूड़े के ढेर लग गए थे, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर दुर्गंध फैलने लगी थी और संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया था आज वार्ड 68 के पार्षद हाजी इमरान सैफी और सफाई नायक संजय कुमार के नेतृत्व मे विशेष आज सुबह छः बजे से विशेष सफाई अभियान चलाया गया ओर सफाई कर्मचारियों की मेहनत से पूरा वार्ड को चमन बनाया गया सभी क्षेत्रवासियों ने नगर निगम के सफाई कर्मचारियों का वरिष्ठ पार्षद हाजी इमरान सैफी  का शुक्रिया अदा किया।