Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बहराइच थाना कैसरगंज पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही..

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

बहराइच थाना कैसरगंज पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) श्री आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कैसरगंज श्री डी. के. श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में थाना कैसगंज पुलिस टीम को मिली सफलता, थाना स्थानीय पर पंजीकृत विभिन्न अभियोग मु0अ0सं0 98/2026, धारा 304(2), 317 (2) BNS व धारा 3/25 आयुध अधिनियम से सम्बन्धित दो अभियुक्तों को माल बरामद कर किया गया गिरफ्तार।

बताते चलें कि वादी मुकदमा श्री सुरेश पुत्र हनोमान प्रसाद चौहान निवासी पीपल वाली गली थाना कैसरगंज जनपद बहराइच द्वारा थाना कैसरगंज को सूचना दी गयी कि दिनांक 13.अप्रैल.2026 की रात्रि को दुकान से घर आते समय उन्हे दो अज्ञात बाइकर्स द्वारा पैर से टक्कर मारकर गिरा कर बैग छीन गया जिसमें पच्चास हजार रुपये नगदी व सोना चांदी का जेवर रखा था तथा पीछे से दो अन्य अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी का मोबाइल व बाइक की डिग्गी से टिफिन लेकर भाग गये सूचना पर तत्काल थाना कैसरगंज द्वारा मु0अ0स0 98/26 धारा-304A, 331(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। घटना के शीघ्र अनावरण हेतु उच्चाधिकारी गण के आदेशों निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम का गठन किया गया था जिनके द्वारा सतत् रूप से घटना से सम्बन्धित अभियुक्तो की गिरफ्तारी व माल बरागदगी हेतु प्रयास किये जा रहे थे। विवेचना के क्रम में प्रकाश में आये अभियुक्त 01. शुभम उर्फ शिवम पुत्र सुशील तिवारी उर्फ सुनील निवासी पिपरी माझा थाना कदरा बाजार जनपद गोण्डा उम्र करीब 30 वर्ष। जो पच्चीस हजार रुपये का ईनामिया है व 02. सूरज तिवारी पुत्र जगदम्बा प्रसाद तिवारी निवासी वासगढी दाखिला नकहा थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा। को मुखबिर खास की सूचना पर हुजूरपुर रोड नगर निगम कार्यालय के पास से गिरफ्तार किया गया।

जिनकी तलाशी से जिनके पास से एक बैग व एक अदद आधार कार्ड व एक अदद स्टील का दो खाने का टिफिन व एक जोडी हाथ का फूल व दो जोड़ी पायल अलग-अलग डिजाइन के व एक जोड़ी अंगूठी व दस जोड़ी बिछिया सभी सफेद धातु व करधनी एक अदद सफेद धातु व बरामद नकद ग्यारह हजार आंठ सौ सत्तर रुपये व दो अदद मोबाइल व बरामद नाजायद तमन्चा तीन सौ पन्द्रह बोर एक अदद व एक अदद तीन सौ पन्द्रह वोर जिन्दा कारतूस बरामद हुआ बरामद माल के साथ गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण को विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है।