Hot Posts

6/recent/ticker-posts

क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा थाना कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया एवं थाना पुरानी बस्ती पर नवनियुक्त/रिक्रूट आरक्षी गण को अपने दायित्वों से अवगत कराते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा थाना कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया एवं थाना पुरानी बस्ती पर नवनियुक्त/रिक्रूट आरक्षी गण को अपने दायित्वों से अवगत कराते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए

बस्ती आज दिनांक 01.मई.2026 को क्षेत्राधिकारी सदर बस्ती श्री सत्येंद्र भूषण तिवारी द्वारा थाना कोतवाली, साइबर हेल्प डेस्क व मिशन शक्ति केंद्र कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया | कोतवाली परिसर में आये हुए पीड़ितों से वार्ता कर मौके पर उनकी समस्या सुनकर तत्काल कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, मेस, मालखाना, सी0सी0टी0एन0एस0 कार्यालय, बेरक, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क व परिसर की साफ-सफाई एवं अभिलेखां के उचित रख-रखाव हेत संबंधित को आवश्यकता दिशा-निर्देश दिया गया। साथ ही थाना कोतवाली के समस्त चौकी प्रभारीगण एवं हल्का प्रभारीगण के साथ मीटिंग कर उन्हें यथाशीघ्र लंबित विवेचनाओं को पूर्ण कर अपराधियां पर अंकुश लगाने हेतु समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। 

महिला संबंधी अपराध व साइबर सम्बन्धी शिकायतों पर नियमानुसार तत्काल प्रभावी विधिक कार्यवाही करने पीड़ितों के साथ सहानुभूति पूर्वक व्यवहार कर उनकी समस्या निस्तारित करने और उचित विधिक सहायता करने के लिए बताया गया। इस दौरान कार्यकारी प्रभारी निरीक्षक कातवाली श्री मोती चन्द, समस्त चौकी प्रभारीगण एव थाना स्थानीय अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

थाना पुरानी बस्ती में नव आगतक रिक्रूट आरक्षियों को ड्यूटी के प्रति सजग रहने, कानून-व्यवस्था संबंधी कार्यों में सक्रिय सहभागिता एवं थाने से संबंधित उनके दायित्वों से उन्हें अवगत कराया गया। साथ ही जनता से शिष्ट व्यवहार रखने एवं जनता व पुलिस के बीच सही सामंजस्य बनाए रखने एवं अनुशासन बनाए रखते हुए लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।