Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ईद-उल-जुहा को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस अधिकारियों से हुई वार्ता...

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

ब्रेकिंग न्यूज़ गोरखपुर

ईद-उल-जुहा को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस अधिकारियों से हुई वार्ता

गोरखपुर सर्किट हाउस के एनेक्सी भवन में आयोजित ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को लेकर शांति एवं सद्भावना समिति की बैठक सम्पन्न होने के बाद वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी मुर्तजा हुसैन रहमानी ने पुलिस के आला अधिकारियों से वार्ता कर पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। इस दौरान प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने आपसी समन्वय, सुरक्षा व्यवस्था तथा जनसहयोग पर विशेष जोर दिया।

 इस मौके पर इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल्लाह, वरिष्ठ समाजसेवी डा. सुधाकर पांडेय, समाजसेवी आदिल अमीन, डा. सरवर हुसैन, इसरार अहमद, सैयद रेहान, शहाब हुसैन, सत्यनारायण जायसवाल आदि लोग मौजूद थे।