रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
पानी निकासी के लिए खोदी गई नाली का निर्माण पड़ा अधुर कार्यदाई संस्था के ढीले रवैए के कारण, दुकानों के सटे खोदी गई नाली में भरा बरसात का पानी, भरभराकर गिर रही है मिट्टी, दुकानदार परेशान
गोरखपुर भटहट इन दिनों विकास के पग पर चलते हुए गोरखपुर के भटहट में सड़क चौड़ीकरण का काम काबिले-ए-तारीफ है। बताते चलें कि भटहट बैलों मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। जिसको लेकर भटहट कस्बे में दुकानों के सामने पानी निकासी के लिए नाली खोदी गई है। जहां काफी दिनों से नाली निर्माण का काम अधूरा है। इन दिनों अधूरे पड़े नाली में बरसात का पानी भर रहा है। जिसके कारण खोदी गई नाली के अगल बगल की मिट्टी भीगकर गिर रही है। दुकानदारों के दुकानों के सामने नाली खोदकर छोड़ दी गई है। नाली निर्माण को लेकर कार्यदाई संस्था के ढीले रवैए से दुकानदार परेशान हैं। दुकानदारों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा हैं। दुकानदार किसी तरह बांस बल्ली व सीढ़ी के सहारे अपनी दुकान के अन्दर जाने पर मजबूर हैं। बीच बीच में तेज हवाओं के साथ अचानक होने वाली बरसात में दुकानदार किसी तरह तिरपाल बांध कर काम कर रहे हैं। बताते चलें कि आने वाली बरसात के पहले अगर नाली निर्माण के काम में तेजी नहीं लाई गई तो दुकानदारों की परेशानी और भी बढ़ सकती हैं। इस संबंध में निमार्ण कार्य से जुड़े जेई साहेब से फ़ोन पर बात करने का प्रयास किया गया तो उनका फ़ोन नहीं उठा जिस कारण उनसे बात नहीं पाईं।

