Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बहराइच पुलिस की बड़ी कार्यवाही प्रदेश स्तर के चिन्हित माफिया गब्बर सिंह पर गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही गैंग का 01 सदस्य गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार..

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

बहराइच पुलिस की बड़ी कार्यवाही प्रदेश स्तर के चिन्हित माफिया गब्बर सिंह पर गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही गैंग का 01 सदस्य गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार

बहराइच थाना दरगाह शरीफ श्रीमान पुलिस अधीक्षक बहराइच महोदय श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) श्री आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री नारायण दत्त मिश्र के पर्यवेक्षण में प्रभारी दरगाह शरीफ श्री रामाज्ञा सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 243/2026 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगेस्टर अधिनियम से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में मिली सफलता ।

बताते चलें कि प्रदेश स्तर पर चिन्हित 68 टॉप माफिया में से जनपद बहराइच के अपराधी गब्बर सिंह उर्फ देवेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा एक सुसंगठित आपराधिक गिरोह संचालित किया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य अपने एवं गैंग के सदस्यों के लिए आर्थिक, भौतिक एवं अन्य प्रकार के लाभ प्राप्त करना है। उक्त गिरोह द्वारा संगठित रूप से जनपद बहराइच सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों में निर्बल एवं कमजोर वर्ग के व्यक्तियों को चिन्हित कर उनकी बहुमूल्य भूमि, भवन एवं अन्य सम्पत्तियों को हड़पने की नीयत से कूटरचित अभिलेख तैयार कर अवैध कब्जा करने जैसे अपराध कारित किए जाते हैं। गिरोह की गतिविधियों के कारण आम जनमानस में भय, आक्रोश एवं आतंक व्याप्त है। उक्त गैंग का सरगना/लीडर गब्बर सिंह उर्फ देवेन्द्र प्रताप सिंह है।

उक्त गैंग के क्रियाकलापों एवं आपराधिक कृत्यों को दृष्टिगत रखते हुए तथा इसके सदस्यों का समाज में स्वच्छन्द रूप से विचरण लोकहित में उचित न होने के कारण नियमानुसार श्रीमान जिलाधिकारी बहराइच महोदय द्वारा गैंग चार्ट अनुमोदित किया गया। अनुमोदित गैंग चार्ट के आलोक में थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच पर मु0अ0सं0 243/2026 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में आज दिनांक 01.जून.2026 को उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त अनिल कुमार पुत्र रामकुमार निवासी मोहल्ला हमजापुरा थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच को अनारकली रोड रेलवे क्रासिंग क्षेत्र से करीब दस बजे गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तारी टीम-

1. प्रभारी निरीक्षक श्री रामाज्ञा सिंह  

2. निरीक्षक अपराध श्री रामजन यादव 

3. उप निरीक्षक श्री आशुतोष राय

4. हेड कांस्टेबल राकेश कुमार

5. कांस्टेबल प्रेम प्रकाश यादव थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराइच

गैंग का अपराधिक इतिहास-

गैंग के सरगना के विरूद्ध प्रदेश में कुल 67 गंभीर अपराधों में अभियोग पंजीकृत है ।

गिरफ्तार अभियुक्त अनिल का आपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0सं0 415/2023 धारा 419/420/467/468/471/120बी आईपीसी दरगाह शरीफ बहराइच

2. मु0अ0सं0 243/2026 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगेस्टर अधिनियम दरगाह शरीफ बहराइच