Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जनपद कुशीनगर में प्रस्तावित वीवीआईपी कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद जिलाधिकारी कुशीनगर व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा लिया गया #सुरक्षा व्यवस्था का जायजा...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

जनपद कुशीनगर में प्रस्तावित वीवीआईपी कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद जिलाधिकारी कुशीनगर व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा लिया गया #सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

कुशीनगर जनपद कुशीनगर में प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी, कुशीनगर श्री महेन्द्र सिंह तंवर एवं पुलिस अधीक्षक, कुशीनगर श्री केशव कुमार द्वारा गहनता से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान हेलिपैड, कार्यक्रम स्थल, वीवीआईपी रूट, ठहराव स्थल एवं आसपास के महत्वपूर्ण स्थलों का बारीकी से जायजा लिया गया। 

उच्चाधिकारियों ने वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए सभी संभावित बिंदुओं पर गहन समीक्षा की तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश दिए।  संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने, सभी संबंधित विभागों के बीच पूर्ण समन्वय बनाए रखने तथा सुरक्षा के प्रत्येक पहलू को पूर्णतः त्रुटिरहित बनाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम स्थल एवं वीवीआईपी रूट पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।