रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
दुकानों का शटर/ताला व दीवार तोड़ कर चोरी करने के आरोप में 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के ₹22,000/- नकद, 05 अदद मोबाइल फोन, 09 अदद सफेद धातु के सिक्के, 01 अदद सफेद धातु का कछुआ बरामद
गोरखपुर थाना कोतवाली चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में व प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में उप निरीक्षक दुर्गेश कुमार वैश्य मय टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत 1. मु0अ0सं0 122/2026 धारा 331(4), 305ए बीएनएस व बढोत्तरी धारा 317(2), 317(4) बीएनएस, 2.मु0अ0सं0 123/2026 धारा 305ए बीएनएस व बढोत्तरी धारा 331(4), 317(2), 317(4) बीएनएस व 3. मु0अ0सं0 124/2026 धारा 331(4), 305ए बीएनएस व बढोत्तरी धारा 317(2), 317(4) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त 1. रियासत उर्फ इमरान खान पुत्र मोहम्मद सफी खान निवासी पोस्ट आफिस के पास तुर्कमानपुर थाना राजघाट गोरखपुर हाल पता मैक टावर के पास आजाद चौक थाना रामगढताल गोरखपुर 2. राशिद खान उर्फ पिद्दी पुत्र साजिद खान निवासी जफर कालोनी बहरामपुर थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर के कब्जे से चोरी के बाइस हजार रुपए नकद, पांच अदद मोबाइल फोन, नौ अदद सफेद धातु के सिक्के, एक अदद सफेद धातु का कछुआ बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि दिनांक 11/12-जून-2026 की रात में को अभियुक्तों जुबली कामर्शियल काम्पलेक्स बक्शीपुर में स्पेयर इंडिया नामक दुकान का शटर तोडकर चोरी कर लिया गया था जिसके संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 122/2026 धारा 331(4), 305ए बीएनएस पंजीकृत किया गया ।
दिनांक 13/14-जून-2026 की रात में को अभियुक्तों द्वारा खुनीपुर में स्थित बिस्कुट व टॉफी की दुकान में चोरी किया गया था जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 123/2026 धारा 305ए बीएनएस पंजीकृत किया गया ।
दिनांक 13/14-जून-2026 की रात में को अभियुक्तों द्वारा खुनीपुर में स्थित दुकान के बगल का प्लाई तोड़कर दुकान में घुसकर कैश काउन्टर में रखे चांदी के सिक्के व पैसों को चोरी कर लिया गया था जिसके संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 124/2026 धारा 331(4), 305ए बीएनएस पंजीकृत किया गया था जिसके संबंध में दिनांक 14-जून-2026 को घटना में शामिल अभियुक्त अरबाज खान पुत्र शमशाद खान निवासी पासी टोला मोहनापुर पादरी बाजार थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर के कब्जे से चोरी के सत्ताइस हजार रूपये बरामद करत हुए गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है ।
