Hot Posts

6/recent/ticker-posts

विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी जी द्वारा योगाभ्यास कर योग सप्ताह का किया गया शुभारंभ...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी जी द्वारा योगाभ्यास कर योग सप्ताह का किया गया शुभारंभ

संत कबीर नगर 15 जून  खलीलाबाद विधायक अंकुर राज तिवारी जी द्वारा पचास शैय्या एकीकृत आयुष चिकित्सालय मंझरिया गंगा में योग सप्ताह (दिनांक 15 जून से 21 जून 2026 तक) के प्रथम दिवस पर योगाभ्यास कर योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया।

माननीय विधायक जी ने योग सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर करें योग-रहें निरोग पर बल देते हुए योग से लाभ के बारे में बताया तथा अपनी दैनिक दिनचर्या में नियमित योग को शामिल करने हेतु सभी को प्रोत्साहित किया। 

इस कार्यक्रम में डीसी एनआरएलएम प्रवीण शुक्ला सहित आयुष विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन संत कबीर नगर योग कार्यक्रम के नोडल डॉक्टर इंद्रेश यादव एवं आयुष विभाग के नोडल डॉक्टर गौरी दत्त मिश्रा एवं सह नोडल डॉक्टर जुबेर आलम अंसारी व डॉ परवीन वानो द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में पचास शैय्या एकीकृत आयुष चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अभिषेक कुमार उपाध्याय, डॉ श्याम श्रीवास्तव, डॉ विनोद मिश्रा, डॉक्टर धर्मेंद्र चौधरी, डॉक्टर मनोज यादव, डॉक्टर तुफैल अहमद एवं डॉ सत्येंद्र सिंह व समस्त चिकित्सालय स्टाफ व आयुष विभाग के समस्त अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे