रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
बहराइच पुलिस की बड़ी कार्यवाही हत्या के प्रयास का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त .315 बोर तमंचा व .315 बोर खोखा कारतूस बरामद
बहराइच कोतवाली नगर श्रीमान पुलिस अधीक्षक बहराइच महोदय श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री नारायण दत्त मिश्रा के पर्यवेक्षण में प्रभारी कोतवाली नगर श्री बृजेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम को गोलीकांड के अभियुक्त को गिरफ्तार करने में मिली सफलता।
दिनांक 14.जून.2026 को वादी मुकदमा नईमुद्दीन अंसारी पुत्र स्वर्गीय खैराती, निवासी छोटी बाजार, कानूनगोपुरा दक्षिणी, थाना कोतवाली नगर, जनपद बहराइच द्वारा स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई कि उसका भाई सलमान, उम्र लगभग 28 वर्ष, दिनांक 14.जून.2026 को सायं लगभग पांच बजे मोटरसाइकिल से सिविल लाइन स्थित मोहल्ला खत्रीपुरा में शराब भट्ठी के पास गया था। वहां मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर हुए विवाद के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे गोली मार दी गई, जिससे उसके बाजू में चोट आई। घटना के उपरांत घायल सलमान को तत्काल उपचार हेतु जिला चिकित्सालय, बहराइच में भर्ती कराया गया तथा प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मु०अ०सं० 117/2026, धारा 109(1) बी०एन०एस० बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए उच्चाधिकारीगण द्वारा घटना में संलिप्त अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी एवं विधिक कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गए। उक्त निर्देशों के क्रम में सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों तथा अन्य उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से घटना के सफल अनावरण के प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में उप निरीक्षक अजेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया जिसके द्वारा दिनांक 15.जून.2026 को सीसीटीवी फुटेज आदि के माध्यम से घटना कारित करने वाले अभियुक्त शौर्य प्रताप सिंह पुत्र केशव प्रताप सिंह, निवासी मोहल्ला खत्रीपुरा, थाना कोतवाली नगर, जनपद बहराइच को उसके घर के पीछे स्थित खंडहरनुमा हिस्से से गिरफ्तार किया गया तथा कड़ाई से पूछताछ की गयी तो अभियुक्त ने घटना कारित करना स्वीकार करते हुए बताया कि उसके घर के सामने मोटरसाइकिल खड़ी करने की बात को लेकर हुई कहासुनी के दौरान आवेश में आकर उसने सलमान पर फायर कर दिया था, जिसके बाद वह मौके से भाग गया तथा तमंचा गली में स्थित झाड़ियों में छिपा दिया था, अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद तमंचा तीन सौ पन्द्रह बोर तथा एक अदद खोखा कारतूस तीन सौ पन्द्रह बोर बरामद किया गया। उक्त बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
