रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ (PRKS) के त्रिवार्षिक अधिवेशन में गूंजी पुरानी पेंशन बहाली की हुंकार, नई केंद्रीय कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन
गोरखपुर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ (PRKS) का त्रिवार्षिक साधारण सभा एवं महा-अधिवेशन आज रेलवे स्टेशन गेट संख्या-1 स्थित पुराना पार्सल ऑफिस, केंद्रीय कार्यालय परिसर में अत्यंत गरिमामयी एवं ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ। अधिवेशन की शुरुआत में कार्यवृत्त के अनुसार, सभा में उपस्थित समस्त सदस्यों ने सर्वसम्मति से श्री रमेश मिश्रा को सभा की अध्यक्षता करने हेतु चुना। श्री रमेश मिश्रा द्वारा सभा का अध्यक्ष पद ग्रहण करते ही कार्यवाही विधिवत रूप से प्रारंभ हुई।
इस महा-अधिवेशन में पूर्वोत्तर रेलवे के चारों कोनों—इज्जत नगर मंडल, लखनऊ मंडल, वाराणसी मंडल, मुख्यालय मंडल, गोरखपुर कारखाना तथा इज्जत नगर कारखाना से भारी संख्या में रेल कर्मचारियों और संघ के पदाधिकारियों का महासैलाब उमडा। अधिवेशन में 'पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली' के लिए आर-पार के संघर्ष की नई रणनीति तैयार की गई। इसके साथ ही रेलवे में पदों के सरेंडर, वरिष्ठ तकनीशियन की पदोन्नति, ट्रैक मेंटेनर्स के मुद्दों और आउटसोर्सिंग व निजीकरण के विरोध में कड़े कदम उठाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में गोरखपुर के माननीय महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे। उन्होंने रेल कर्मचारियों को संबोधित करते हुए संघ के संघर्षों की सराहना की और पूर्ण आश्वासन दिया कि वे कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा साथ खड़े रहेंगे।
अधिवेशन के दूसरे सत्र में केंद्रीय कार्यकारिणी का निर्वाचन केंद्रीय जनरल बॉडी और मानद सदस्यों ने किया जिसमे श्री रमेश मिश्रा को केंद्रीय अध्यक्ष और श्री विनोद कुमार राय को संघ का महामंत्री सर्वसम्मति से चुना। नई केंद्रीय कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारी इस प्रकार हैं:
नवनिर्वाचित केंद्रीय कार्यकारिणी:
अध्यक्ष: रमेश मिश्रा
कार्यकारी अध्यक्ष: अरशद जमाल
उपाध्यक्ष: नवरुल चटर्जी, सतीश चंद्र बघेल, अनुराग श्रीवास्तव, एस. आर. सहाय, पंकज दत्त भट्ट
महामंत्री: विनोद कुमार राय
संयुक्त महामंत्री: सुबोध कुमार चौधरी
संगठन मंत्री: ओ० पी० सिंह, मो० जावेद
कोषाध्यक्ष: दीपक चौधरी
सहायक महामंत्री: कुलदीप मणि त्रिपाठी, शमशाद अहमद, धर्मेन्द्र कुमार पांडे, के० एम० मिश्रा, देवेश कुमार सिंह, अब्दुल खालिद, जे० एस० यादव
कार्यकारिणी सदस्य: मुरारी लाल मिश्रा, संजय तिवारी
नई कार्यकारिणी की घोषणा होते ही परिसर "कर्मचारी एकता जिंदाबाद" और "रमेश मिश्रा-विनोद राय संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं" के नारों से गूंज उठा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री रमेश मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह संगठन की एकता की जीत है और अब नई ऊर्जा के साथ रेलकर्मियों के हक की लड़ाई लड़ी जाएगी। कार्यक्रम का समापन 'कर्मचारी हित सर्वोपरि' के संकल्प के साथ हुआ।
