Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ज्वैलरी की दुकान में चोरी करने के आरोप में 02 नफर अभियुक्ता गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का 9,50,000/-रू0 नकद व करीब 15,50,000/- रू0 का आभूषण बरामद...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

ज्वैलरी की दुकान में चोरी करने के आरोप में 02 नफर अभियुक्ता गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का 9,50,000/-रू0 नकद व करीब 15,50,000/- रू0 का आभूषण बरामद

गोरखपुर थाना कैण्ट अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कैण्ट अरूण कुमार एस के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक कैण्ट संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक अवनीश कुमार पाण्डेय चौकी प्रभारी गोलघर मय टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 279/2026 धारा 305(ए) BNS से संबंधित अभियुक्ता 1. मुस्कान गुप्ता पुत्री दयानन्द गुप्ता निवासी हसनगंज लालडिग्गी थाना राजघाट जनपद गोरखपुर व 2. नगमा खातून पुत्री जलील निवासी वार्ड नं0 26 शक्तिनगर थाना कसया जनपद कुशीनगर को नियमानुसार के कब्जे से चोरी के आभूषण बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2),318(4) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

बताते चलें कि वादी की ज्वैलरी की दुकान है जिसमे सोने, चाँदी, हीरे इत्यादि बहुमूल्य धातुओं का विक्रय किया जाता है । वादी द्वारा मार्च माह स्टाक आडिट कराया गया तो ज्ञात हुआ कि स्टाक में कुछ असली आभूषणों के बदले नकली आभूषण रख दिया गया है । कुछ सोने के आभूषण को तौला गया तो उनका वजन कम मिला गहतना से चेक करने पर पता चला कि आभूषण के कुछ लटकन को तोड़ लिया गया है । उक्त के संबंध में प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।