Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अवैध रुप से संचालित हो रहे 02 होटलों को सीज किया गया...

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

अवैध रुप से संचालित हो रहे 02 होटलों को सीज किया गया

गोरखपुर थाना गीडा अवैध रूप से संचालित हो रहे सराय, ढाबा, होटलो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, उपजिलाधिकारी सहजनवां केशरी नन्दन त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी गीडा, तहसीलदार सहजनवां राकेश कुमार व प्रभारी निरीक्षक गीडा मय पुलिस टीम द्वारा जाँच/निरीक्षण के दौरान होटल यूनिक पैलेस व होटल DS पैलेस ( बिना बोर्ड के ) के मैनेजर द्वारा निरीक्षण कार्य में असहयोग किया गया एवं गंदगी के अम्बार होटलो के पास पाया गया दोनो होटलो में अग्नि समन यंत्र नही लगा है और ना ही फायर सर्विस द्वारा NOC प्राप्त है । होटलो के संबंध में कागजात की मांग किये जाने एवं होटलों में सुरक्षा सफाई कहे जाने पर अपने होटलो की प्रतिष्ठा के विपरीत प्रशासन के  कार्य की बताते हुये असहयोग एवं आपत्ति की मुद्रा में पेश हुये । होटल संचालन के लिये वैध लाइसेन्स उपलब्ध ना करा सके अतः होटल को नियमानुसार मैनेजर की मौजूदगी में होटलो को सीज किया गया । दोनो होटलो के मैनेजरो के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।