रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
1 किलो 126 ग्राम नाजायज चरस(अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 1.5 करोड़) के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
बहराइच थाना रुपईडीहा श्रीमान पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी नानपारा श्री चित्रांशु गौतम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा श्री हरेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम को मिली सफलता ।
बताते चलें कि दिनांक 30.जुलाई.2026 को थाना रुपईडीहा पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी कि इस दौरान नेपालगंज रेलवे स्टेशन से नेपाल बार्डर की तरफ जाने वाले रास्ते पिलर संख्या 651/2 के पास से एक सदिंग्ध व्यक्ति को रोका गया जिसकी पहचान चित्र बहादुर शाही पुत्र लाल बहादुर शाही उम्र करीब 23 वर्ष निवासी जुनीचांदे गांव पालिका वार्ड नं0 06 जाजरकोट राष्ट्र नेपाल के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक किलो एक सौ छब्बीस ग्राम नाजायज चरस बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर थाना रुपईडीहा पर मु0अ0सं0 200/2026 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत करते हुए अभियुक्त के विरुद्ध विधिक प्रक्रिया अनुरूप आवश्यक कार्यवाही की गयी ।
