Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जनपद बलरामपुर के थाना को0 उतरौला पुलिस द्वारा वाहन चोरी करने वाले शातिर चोर को किया गिरफ्तार, अभियुक्त के पास से चोरी का 01 अदद सीएनजी आटो रिक्शा बरामद...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

जनपद बलरामपुर के थाना को0 उतरौला पुलिस द्वारा वाहन चोरी करने वाले शातिर चोर को किया गिरफ्तार, अभियुक्त के पास से चोरी का 01 अदद सीएनजी आटो रिक्शा बरामद

बलरामपुर थाना उतरौला दिनांक 26.जुलाई.2026 को वादी श्री रामपाल पुत्र नानबच्चा उर्फ वचन ग्राम शेखापुरवा थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा द्वारा थाना कोतवाली उतरौला पर सूचना दी कि दिनांक 25.जुलाई.2026 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा ग्राम जोगीवीर थाना क्षेत्र कोतवाली उतरौला से मेरा सी0एन0जी0 आटो जिसका नम्बर UP43CT7096 चुरा लिया है । प्राप्त सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-0093/2026 धारा 303(2) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना उप निरीक्षक श्री प्रशान्त कुमार मिश्र द्वारा सम्पादित किया जा रहा था ।

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार के निर्देशन में चोरी के मुकदमें का सफल अनावऱण व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी उतरौला डाक्टर जितेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री अवधेश कुमार राज के कुशल नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रशान्त कुमार मिश्र मय हमराह  हेड कांस्टेबल विनोद यादव व रिक्रूप कांस्टेबल प्रान्शू तिवारी के मधपुर पुलिया के पास उतरौला - मनकापुर मुख्य मार्ग पर मु0अ0सं0 093/2026 धारा 303(2) बी0एन0एस0 की विवेचना में भ्रमणशील थे कि मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उक्त से संबंधित सी0एन0जी0 आटो रिक्सा को एक व्यक्ति चलाकर सिद्धार्थनगर की तरफ से महुआधनी होते हुए बक्सरिया की तरफ आ रहा है जिसे हम लोगो नें बभनी बुजुर्ग प्राथमिक विद्यालय के पास रोका गया और नम्बर प्लेट देखी तो काली पन्नी से ढका हुआ है, काली पन्नी हटाकर देखा गया तो पाया गया कि वाहन का रजिस्ट्रेशन नम्बर UP43CT7096 है जो कि मुकदमा उपरोक्त से संबंधित है चालक से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम रहमान अहमद पुत्र एजाज अहमद निवासी मोहल्ला जवाहरनगर कस्बा मनकापुर थाना मनकापुर जनपद गोण्डा बताया। जिसको कारण गिरफ्तारी बताकर बभनी बुजुर्ग प्राथमिक विद्यालय के पास से गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। थाना स्थानीय पर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है ।