Hot Posts

6/recent/ticker-posts

माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के जनपद बस्ती में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के जनपद बस्ती में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

बस्ती जनपद बस्ती के थाना हरैया क्षेत्रांतर्गत माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के प्रस्तावित आवागमन कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी बस्ती श्री कृतिका ज्योत्सना एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ यशवीर सिंह के द्वारा आज कार्यक्रम स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर बनाए जा रहे मंच, बैठने की व्यवस्था, दर्शक दीर्घा, सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास द्वार, पार्किंग व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, स्वच्छता एवं यातायात प्रबंधन की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम को भव्य, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी बस्ती ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण की जाएं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जल निगम, पुलिस एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी कमी न रहने पाए। विशेष रूप से महिलाओं, वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक बस्ती ने सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए कहा कि कार्यक्रम स्थल के आस-पास बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया जाएगा। यातायात को सुगम बनाने के लिए वैकल्पिक मार्गों का चयन किया गया है तथा भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सुरक्षा के सभी मानकों का पालन किया जाएगा।