रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से रु0 6532 नगद, 01 अदद चेन सफेद धातु व अन्य घरेलू सामान बरामद
गोरखपुर थाना गोला चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपारधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक गोला के नेतृत्व में उप निरीक्षक राकेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस टीम के साथ थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 276/2026 धारा 305/ 331(4) बीएनएस व बढ़ोतरी धारा 317 (2),3(5) बीएनएस से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त विपिन कुमार पुत्र स्वर्गीय मोतीलाल निवासी ग्राम पिपरी थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर के कब्जे से छः हजार पांच सौ बत्तीस रूपए नगद, एक अदद चैन सफेद धातु,दो अदद नोट बुक व अन्य घरेलू सामान बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि दिनांक 20.जुलाई.2026 को वादी मुकदमा अपने परिवार के साथ तीर्थ यात्रा पर गये थे । उनके घर का ताला तोड़कर आलमारी में रखे जेवर व पैसों को अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिया गया । जिसके संबंध में दिनांक 30.जुलाई.2026 को थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।
