रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
चोरी/नकबजनी का अपराध करने के आरोप में 01 नफर अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के आभूषण और 10,000 रुपये, घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटरसाइकिल, 01 अदद देशी तमंचा, 01 अदद खोखा कारतूस व 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद
गोरखपुर थाना रामगढ़ताल अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर गोरखपुर के मार्गदर्शन में व क्षेत्राधिकारी कैण्ट के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ताल श्यामा नन्द राय मय पुलिस टीम व निरीक्षक सुनील राय प्रभारी एंटीथेफ्ट सेल मय पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 417/2026 धारा 331(4),305(ए) भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्त मोहम्मद शहजादे पुत्र स्वर्गीय अजीजुल हक निवासी तुर्कमानपुर नई मस्जिद थाना राजघाट जनपद गोरखपुर को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से चोरी की चार अदद कंगन (पीली धातु ), एक अदद अंगूठी ( सफेद धातु), एक एक अदद मंगलसूत्र ( पीली धात), एक अदद गले का हार ( पीली धातु ), चोरी के दस हजार रुपये, घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल, एक अदद देशी तमंचा, एक अदद खोखा कारतूस व एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। जिसके आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) भा0न्या0सं0 की बढ़ोत्तरी की गयी तथा एक अन्य अभियोग पंजीकृत किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जी रही है ।
बताते चलें कि 1. दिनांक 20.अगस्त.2026 को वादी द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दी गयी कि वादी अपने पैतृक गांव गया हुआ था । दिनांक 20.अगस्त.2026 को थाना रामगढ़ताल क्षेत्रान्तर्गत स्थित अपने घर देखा कि अज्ञात चोरों द्वारा वादी के घर के ताला तोड़कर आलमारी में रखे आभूषण व नकदी चोरी कर लिया गया हैं । जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 417/2026 धारा 331(4),305(ए) भा0न्या0सं0 पंजीकृत किया गया ।
अभियुक्त की गिरफ्तारी के क्रम में मुखबिर की सूचना पर पुलिस मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त मोहम्मद शहजादे को चोरी की चार अदद कंगन (पीली धातु ), एक अदद अंगूठी ( सफेद धातु), एक एक अदद मंगलसूत्र ( पीली धात), एक अदद गले का हार ( पीली धातु ), चोरी के दस हजार रुपये, घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल, एक अदद देशी तमंचा, एक अदद खोखा कारतूस व एक अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त मोहम्मद शहजादे को इलाज हेतु सदर अस्पताल भेजा गया । जहां उसका इलाज चल रहा हैं और वर्तमान स्थिति सामान्य हैं ।
