रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
गैर इरादतन हत्या का अपराध कारित करने के आरोप में 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
गोरखपुर थाना गीडा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक गीडा के नेतृत्व में निरीक्षक अवधेश तिवारी द्वारा पुलिस टीम के साथ थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं 0385/26 धारा 115(2), 352, 351(3), 105, 3(5) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त 1. सचिन सिह पुत्र रमेश सिह 2. रमेश सिह पुत्र स्वर्गीय राम सुन्दर सिह निवासी उसका मल्हीपुर थाना गीडा जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि दिनांक 04.अगस्त.2026 को वादी मुकदमा अभियुक्तों के साथ टायर खरीदने के लिए गोरखपुर शहर में आये थे अभियुक्तों द्वारा स्वयं दारू पीया गया एवं वादी मुकदमा को भी दारू पिलाया गया । वापस आते समय स्कूटी से अनियंत्रित होकर गिर गये जिससे वादी मुकदमा के पैर में चोट लग गयी जिसपर सचिन द्वारा दवा करवाने हेतु कहा गया । दिनांक 05.अगस्त.2026 को वादी मुकदमा दवा ईलाज हेतु सीएचसी पिपरौली गया, जहां डाक्टरों उसके स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया । वादी मुकदमा ने दवा ईलाज कराने के लिए अभियुक्त सचिन से कहा तो अभियुक्त सचिन व उनके पिता अभियुक्त रमेश सिंह ने विश्वजीत को गाली गुप्ता देकर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर वादी को भगा दिये । दिनांक 08.अगस्त.2026 को वादी मुकदमा ने नेशनल हास्पिटल गोरखपुर में दवा ईलाज करवाया जिसके संबंध में पैसा मांगने पर अभियुक्तों द्वारा पुनः वादी को गाली-गुफ्ता व जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया गया जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया । दिनांक 10.अगस्त.2026 को वादी मुकदमा की इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी । जिसके संबंध में मुकदमा उपरोक्त में धारा 105,3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी ।
