Hot Posts

6/recent/ticker-posts

छिनैती का अपराध कारित करने के आरोप में 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से छिनैती की मोबाइल व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

छिनैती का अपराध कारित करने के आरोप में 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से छिनैती की मोबाइल व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद

गोरखपुर थाना एम्स अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष एम्स महेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व मे महिला उप निरीक्षक जागृति खरवार मय पुलिस टीम के थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 265/2026 धारा 309(4) भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्त 1.राकेश निषाद पुत्र संतोष निषाद निवासी सैनपुर टोला थाना खोराबार जनपद गोरखपुर व 2.प्रभुनाथ राजभर पुत्र रामा राजभर निवासी रामपुर चकिया टोला बरैठवां थाना श्यामदेउरवा जनपद महराजगंज को छिनैती की मोबाइल व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में 317(2),3(5) भा0न्या0सं0 की बढ़ोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।  

बताते चलें कि दिनांक 22.अगस्त.2026 को समय 21:55 बजे वादिनी अपनी रूम पार्टनर के साथ सिघड़िया से पैदल एम्स अस्पताल जा रही थी कि एम्स अस्पताल के गेट नं0 04 के सामने पहुँचने पर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों द्वारा उनका मोबाइल फोन  छीन लिया गया । जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।