रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
बलरामपुर आज दिनांक 24.अगस्त.2026 की रात्रि पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से सर्किल नगर बलरामपुर क्षेत्र में विभिन्न ड्यूटी/पिकेट प्वाइंटों का औचक निरीक्षण किया गया।
औचक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न स्थानों पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी का जायजा लिया गया तथा ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों से उनकी तैनाती, क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, संवेदनशील स्थानों एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। पुलिस कर्मियों को अपने निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।
महोदय द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने, संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाए जाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रत्येक स्तर पर पुलिस की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर विशेष नजर रखने, प्रभावी वाहन चेकिंग एवं पैदल गश्त करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश दिए गए। पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि आमजन के साथ विनम्र एवं संवेदनशील व्यवहार रखते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित संज्ञान लिया जाए।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी त्योहारों के दौरान धार्मिक स्थलों, बाजारों, प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए आवश्यक निरोधात्मक एवं वैधानिक कार्यवाही की जाए।
इसके अतिरिक्त रात्रि में गश्त करने वाले पुलिस बल को अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहने, पिकेट ड्यूटी को प्रभावी बनाए रखने तथा किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए सदैव तैयार रहने के निर्देश दिए गए तथा आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर श्री अभिषेक सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री वीरसेन सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली देहात सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

