रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
जनपद बलरामपुर के थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा 25,000 रुपये के पुरस्कार घोषित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
बलरामपुर थाना कोतवाली देहात दिनांक 13.मई.2023 को थाना कोतवाली देहात में जरिए डाक से अभियोग पंजीकृत करने हेतु माननीय न्यायालय का आदेश प्राप्त हुआ जिसमें वादी मुकदमा श्री धर्मेन्द्र सिंह पुत्र अर्जुन सिंह निवासी सुखदेव बुर्ज थाना बल्देव जनपद मथुरा द्वारा न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया कि विपक्षीगण पवन कुमार, गौरव उपाध्याय, सीताराम, बल्देव सिंह एवं हेमलता ने आपस में षडयंत्र कर उसके चचेरे भाई चन्द्रवीर उर्फ कालू को फर्जी मुकदमे में फंसाने हेतु कूटरचित दस्तावेज एवं झूठे साक्ष्य तैयार कर पवन कुमार ने अपना फर्जी पता दर्शाकर न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया तथा गौरव उपाध्याय ने राकेश कुमार यादव नामक फर्जी अधिवक्ता बनकर वकालतनामा लगाया । वकालतनामा में पंजीकरण संख्या में कूटरचना कर अभिलेख से साक्ष्य मिटाये गये तथा पवन कुमार का आधार कार्ड भी पत्रावली से निकाल दिया गया। । माननीय न्यायालय के आदेश के क्रम मे थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0सं0 278/2023 धारा 419/420/467/468/471 भादवि0 बनाम 1.पवन कुमार पुत्र किशन सिंह निवासी ततुरा औरंगाबाद खादर जनपद मथुरा 2-गौरव उपाध्याय उर्फ राकेश कुमार उपाध्याय पुत्र राधारमण उपाध्याय थाना कोतवाली नगर, जनपद अयोध्या, 3-सीताराम पुत्र दिवान सिंह निवासी ग्राम सुखदेव वुर्ज थाना बलदेव जनपद मथुरा, 4-बलदेव सिंह पुत्र किशन सिंह निवासी औरंगाबाद बालाजीपुरम थाना हाइवे जनपद मथुरा 5-कुमारी हेमलता पुत्र बल्देव सिंह निवासी औरंगाबाद बालाजीपुरम थाना हाइवे जनपद मथुरा पंजीकृत किया गया । मुकदमा उपरोक्त में नामित अभियुक्त बलदेव सिंह फरार चल रहा था । जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा दिनांक 16.जून.2025 को पच्चीस हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था ।
पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर श्री अभिषेक सिंह के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक श्री गिरिजेश तिवारी के कुशल नेतृत्व में दिनांक 12.अगस्त.2026 को उप निरीक्षक श्री अमित चौहान , कांस्टेबल राज चौधरी, कांस्टेबल रविशंकर, कांस्टेबल सागर, (सर्विलांस सेल), कांस्टेबल अखिलेश (सर्विलांस सेल) द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश के क्रम में मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित पुरस्कार घोषित अभियुक्त बलदेव सिंह पुत्र किशन सिंह निवासी औरंगाबाद बालाजीपुरम, थाना हाइवे जनपद मथुरा को मथुरा जनपद से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया । तथा थाना स्थानीय पर लाकर आवश्यक विधिक कार्यवाही पुर्ण करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है ।
