Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बहराइच पुलिस की बड़ी कार्यवाही ₹25,000/- पुरस्कार घोषित वांछित फरार अभियुक्त गिरफ्तार...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

बहराइच पुलिस की बड़ी कार्यवाही ₹25,000/- पुरस्कार घोषित वांछित फरार अभियुक्त गिरफ्तार

बहराइच थाना दरगाह शरीफ श्रीमान पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा अपराध एवं आपराधियो पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री नारायण दत्त मिश्र के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दरगाह शरीफ श्री अमितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम को मिली सफलता ।

बताते चलें कि दिनांक 16.अगस्त.2026 को थाना दरगाह शरीफ पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों 1. विशाल मिश्रा पुत्र बच्चूलाल मिश्रा निवासी गिलौला बाजार, श्रावस्ती एवं 2. रफीक पुत्र अतीउल्ला निवासी तिलकपुर चौराहा, गिलौला बाजार, श्रावस्ती को कुल 9.44 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था। उक्त बरामदगी के संबंध में थाना दरगाह शरीफ पर मु0अ0सं0-372/2026 धारा-8/20 NDPS Act व 317(2) BNS तथा मु0अ0सं0-373/2026 धारा-261/262 BNS पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त रफीक को विधिक प्रक्रिया अनुरूप माननीय न्यायालय रवाना किया गया था । जबकि अभियुक्त विशाल मिश्रा उपरोक्त दोनों मुकदमों में वांछित एवं फरार चल रहा था।

       प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा उक्त वांछित फरार अभियुक्त विशाल मिश्रा पर पच्चीस हजार रुपए का इनाम घोषित करते हुए अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में आज दिनांक 21.अगस्त.2026 को मुखबिर की सूचना के आधार पर गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र झिंगहाघाट बाईपास से उक्त अभियोगों में वांछित एवं पच्चीस हजार रुपए के इनामिया फरार अभियुक्त विशाल मिश्रा उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु रवाना किया गया।