Hot Posts

6/recent/ticker-posts

थाना छावनी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र से एंड्रॉयड मोबाइल चोरी कर फोन पे/गूगल पे के माध्यम से एटीएम मशीन पर क्यूआर स्कैन कर पैसे निकालने वाले गैंग के सरगना सहित तीन शातिर चोरों( एक बाल अपचारी) को किया गया गिरफ्तार...

रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

थाना छावनी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र से एंड्रॉयड मोबाइल चोरी कर फोन पे/गूगल पे के माध्यम से एटीएम मशीन पर क्यूआर स्कैन कर पैसे निकालने वाले गैंग के सरगना सहित तीन शातिर चोरों( एक बाल अपचारी) को किया गया गिरफ्तार

बस्ती थाना छावनी प्रभारी निरीक्षक छावनी श्री राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 174/2026 धारा 303(2)/317(2) BNS से संबंधित कुल तीन वांछित अभियुक्तों 1. अर्जुन उर्फ दिनेश पुत्र बब्लू निषाद साकिम नेतौरी थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा 2. राजकुमार पुत्र तुलसीराम साकिम नेतौरी थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा 3. बाल अपचारी को आज दिनांक 20.अगस्त.2026 रामजानकी रोड रामरेखा मंदिर पुलिया के पास से समय करीब 13.33 बजे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।

बताते चलें कि अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि चोरी किये मोबाइल में जो नंबर लगा रहता था वही नंबर का पासवर्ड ट्रांजैक्शन पासवर्ड रहता था तो उसी पासवर्ड से हम लोग तीसरे अभियुक्त (बाल अपचारी) की मदद से पासवर्ड तोड़कर किसी एटीएम मशीन पर जाकर क्यूआर कोड स्कैन कर एटीएम से पैसा निकाल लेते हैं और उस पैसे को हम लोग आपस में बराबर हिस्से में बांट लेते हैं । उस पैसे को हम लोग एशो आराम में खर्च करते हैं तथा अपनी शौक का सामान भी खरीदते हैं । कुछ पैसा बचा हुआ है, जो आप लोगों द्वारा बरामद कर लिया गया है । बरामदशुदा एंड्रॉयड मोबाइल फोन के बारे में पूछने पर अभियुक्तों ने बताया कि यह विक्रमजोत व पचवस तथा अन्य जगह से चुराया हुआ एंड्रॉयड मोबाइल फोन है । हम लोग आज भी एंड्रॉयड मोबाइल फोन चुराने के फिराक में थे, लेकिन आप लोगों द्वारा पकड़ लिये गये।