Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड साइबर धोखाधड़ी से पीड़ित आवेदक के ₹9790 /- (नौ हजार सात सौ नब्बे रुपये मात्र) वापस दिलाया गया..

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड साइबर धोखाधड़ी से पीड़ित आवेदक के ₹9790 /- (नौ हजार सात सौ नब्बे रुपये मात्र) वापस दिलाया गया

गोरखपुर थाना राजघाट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक अपराध जनपद गोरखपुर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक राजघाट गौरव वर्मा के नेतृत्व में  मय साइबर सेल टीम थाना राजघाट द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर आवेदक के क्रेडिट कार्ड से हुए अनहद इनफो सोलूसन प्राइवेट लिमिटेज के ट्रांजेक्शन को रोका गया तथा संबंधित नोडल अधिकारी से आवश्यक समन्वय स्थापित कर  आवेदक के क्रेडिट कार्ड  में नौ हजार सात सौ नब्बे रुपये मात्र पैसा रिफंड कराया गया है ।

बताते चलें कि आवेदक द्वारा NCRP पोर्टल पर शिकायत किया गया था कि आवेदक के आई0सी0आई0सी0आई क्रेडिट कार्ड पर आल इण्डिया फ्री ट्रेवेल तथा तीन वर्ष तक पूरे भारत में कही भी मुफ्त होटल पास के नाम पर उनके साथ धोखाधड़ी करके साइबर अपराधी द्वारा कुल नौ हजार सात सौ नब्बे रुपए ट्रांसफर कर लिया गया था। आवेदक की जागरूकता और समय से दी गई सूचना थाना राजघाट पर दिया गया जिसके क्रम में त्वरित कार्यवाही करते हुए NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज किया गया था । आवेदक के क्रेडिट कार्ड से ट्रांसफर रुपयों को अनहद इनफो सोलूसन प्राइवेट लिमिटेज के लिए उपयोग किया गया था । साइबर नोडल उप निरीक्षक वैभव विश्वकर्मा द्वारा अनहद इनफो सोलूसन प्राइवेट लिमिटेज के नोडल से समन्वय स्थापित कर उक्त संदिग्ध ट्रांसेक्शन को रोका गया तथा आवश्यक समन्वय स्थापित कर साइबर हेल्पडेस्क टीम थाना राजघाट  द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए आवेदक का पैसा उसके क्रेडिट कार्ड में रिफंड कराया गया ।

बरामदगी की टीम-

1. थानाध्यक्ष उप निरीक्षक गौरव वर्मा थाना राजघाट जनपद गोरखपुर 

2. उप निरीक्षक वैभव विश्वकर्मा साइबर नोडल थाना राजघाट जनपद गोरखपुर  

3. महिला उप निरीक्षक निशी श्रीवास्तव थाना राजघाट जनपद गोरखपुर

4. महिला कांस्टेबल संगीता सिंह थाना राजघाट जनपद गोरखपुर

5. रिक्रूपमेण्ट कांस्टेबल अरविंद कुमार थाना राजघाट जनपद गोरखपुर