Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कारखाने का ताला तोड़कर चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार...

 रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे

https://www.aaptaknews.in/?m=1

https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O

https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0

https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
 
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर

कारखाने का ताला तोड़कर चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर अपराध की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गोरखनाथ पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने कारखाने का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक जटेपुर उत्तरी क्षेत्र में स्थित एक कारखाने में चोरी की घटना सामने आई थी। कारखाना मालिक के पहुंचने पर ताला टूटा मिला। अंदर जाकर जांच करने पर लोहे की कड़ाही, एल्युमिनियम की परात, एल्युमिनियम की देगची, गैल्वनाइज्ड टब, ट्रे और गैस सिलेंडर समेत कई सामान गायब मिले। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

विवेचना के दौरान पुलिस ने घटना में शामिल आरोपियों की पहचान करते हुए राजन भारती पुत्र स्वर्गीय सुनील भारती निवासी झुगिया मानबेला, थाना चिलुआताल, अवधेश बाल्मीकि उर्फ गोलू पुत्र सुरेश बाल्मीकि निवासी जटेपुर उत्तरी डोमखाना, थाना गोरखनाथ, विकास गुप्ता पुत्र दिलेशर गुप्ता निवासी जटेपुर उत्तरी, प्रगति स्कूल के पास, थाना गोरखनाथ तथा विनय कुमार पुत्र सतीश कुमार निवासी काली मंदिर, जटेपुर उत्तरी, थाना गोरखनाथ को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों को 6 अगस्त की रात करीब 11:36 बजे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ और साक्ष्य संकलन के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। विवेचना के दौरान संबंधित धाराओं में बढ़ोतरी भी की गई है।