रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
नशे के विरुद्ध बलरामपुर पुलिस की पहल —केमिस्ट एवं मेडिकल संचालकों के साथ बैठक कर नशीली दवाओं के अवैध क्रय-विक्रय पर रोक लगाने के दिए निर्देश, दिलाई गई शपथ
बलरामपुर कोतवाली नगर जनपद में नशीली एवं प्रतिबंधित दवाओं के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने व युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के उद्देश्य से प्रभारी निरीक्षक को0 नगर श्री संतोष मिश्रा द्वारा थाना परिसर में बलरामपुर नगर के केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन एवं मेडिकल संचालकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान सभी मेडिकल संचालकों को निर्देशित किया गया कि किसी भी दशा में नशीली एवं प्रतिबंधित सामग्री का क्रय-विक्रय न करें तथा ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। साथ ही, नशे के दुष्प्रभावों के प्रति आमजन एवं युवाओं को जागरूक करने तथा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सक्रिय सहभागिता करने हेतु सभी को प्रेरित किया गया।
इस दौरान उपस्थित सभी केमिस्ट, ड्रगिस्ट एवं मेडिकल संचालकों को नशे के विरुद्ध अभियान में सहयोग करने, नशीली एवं प्रतिबंधित सामग्री का अवैध क्रय-विक्रय न करने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई गई।
बलरामपुर पुलिस का संदेश—नशे के खिलाफ जागरूकता और जनसहयोग से ही सुरक्षित एवं स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।



