रेगुलर अपडेट और ताजी खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप यूट्यूब चैनल को ज्वाइन करे
https://www.aaptaknews.in/?m=1
https://whatsapp.com/channel/0029VayBqc0LikgHssxrmC2O
https://www.instagram.com/aaptaknews08?igsh=eW00NzhnYW1xOHc0
https://youtube.com/@aaptaknews-08?si=-GNoQ38LhY_MLAxf
लाइव आप तक न्यूज़ से सम्पादक की ख़ास ख़बर
स्वतंत्रता दिवस पर बड़हलगंज थाने में देशभक्ति का माहौल, थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने फहराया तिरंगा थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव बोले "नागरिकों की सुरक्षा ही पुलिस का मुख्य ध्येय
गोरखपुर थाना बड़हलगंज 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर बड़हलगंज थाना परिसर में देशभक्ति और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। इस शुभ अवसर पर थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने ससम्मान ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। ध्वजारोहण के उपरांत थाना परिसर में उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों व गणमान्य नागरिकों ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाया। इसके बाद थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने पुलिस बल को संबोधित करते हुए देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि आजादी का यह पर्व हमें कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा का संदेश देता है। पुलिस का मुख्य ध्येय क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना है, ताकि हर नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस करे। थाना प्रभारी ने क्षेत्र में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपनी ड्यूटी को ईमानदारी से निभाने वाले पुलिसकर्मियों की सराहना की। ध्वजारोहण के बाद सभी जवानों और उपस्थित लोगों के बीच मिठाइयां बांटकर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाई गईं। इस अवसर पर थाने के समस्त उपनिरीक्षक, महिला व पुरुष कांस्टेबल तथा क्षेत्र के कई संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।
